2 अगस्त 2012 - 19:30

इस्लामी गणतंत्र ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव सईद जलीली ने गुट पांच धन एक से तेहरान द्वारा वार्ता में पेश किए गए सुझाव का स्पष्ट जवाब मांगा है.........

इस्लामी गणतंत्र ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव सईद जलीली ने गुट पांच धन एक से तेहरान द्वारा वार्ता में पेश किए गए सुझाव का स्पष्ट जवाब मांगा है। गुरुवार की रात योरोपीय संघ की विदेश नीति प्रमुख कैथ्रिन एश्टन के साथ टेलीफ़ोनी वार्ता में सईद जलीली ने वार्ता के प्रति ईरान के सकारात्मक, प्रभावी व रचनात्मक व्यवहार का उल्लेख करते हुए कहा कि ईरान के विवेकपूर्ण सुझाव पर गुट पांच धन एक से स्पष्ट जवाब के लिए कहना एक तर्कसंगत बात है।   इस अवसर पर कैथ्रिन एश्टन ने इस्तांबूल में ईरान और गुट पांच धन एक के बीच हालिया वार्ता में तेहरान द्वारा पेश किए गए सुझाव का स्वागत करते हुए कहा कि वह इस मुद्दे पर गुट पांच धन एक के साथ परामर्श करने के पश्चात दो सप्ताह के भीतर उन्हें निष्कर्ष से सूचित करेंगी। ज्ञात रहे 24 जुलाई को इस्तांबूल में सईद जलीली और कैथ्रिन एश्टन के सहायकों के बीच बातचीत हुयी थी। अमरीका और इस्राईल, ईरान पर उसके शांतिपूर्ण परमाणु कार्यक्रम के सैन्य लक्ष्यों की ओर उन्मुख होने का निराधार आरोप लगाकर बारंबार सैनिक आक्रमण की धमकी दे चुके हैं। परमाणु अप्रसार संधि एनपीटी पर हस्ताक्षर करने तथा आईएईए के सदस्य देश के नाते ईरान शांतिपूर्ण उद्देश्य के लिए परमाणु ऊर्जा से लाभ उठाने के अपने मूल अधिकार पर बल देता है। पश्चिमी देश ईरान से उसके शांतिपूर्ण परमाणु कार्यक्रम को बंद करने के लिए कहते हैं जबकि मध्यपूर्व में 200 से 300 के बीच परमाणु वारहेड्स से संपन्न इस्राईल से यह तक नहीं पूछा जाता कि वह आईएईए के निरीक्षकों को अपने परमाणु प्रतिष्ठानों के निरीक्षण की अनुमति क्यों नहीं देता।समाचार समाप्त......166