2 अगस्त 2012 - 19:30

पाकिस्तानी सीनेट के अध्यक्ष सैयद नय्यर हुसैन बुखारी ने क्षेत्र में शांति के लिए ईरान की भूमिका पर बल दिया है.......

पाकिस्तानी सीनेट के अध्यक्ष सैयद नय्यर हुसैन बुखारी ने क्षेत्र में शांति के लिए ईरान की भूमिका पर बल दिया है। इरना की रिपोर्ट के अनुसार सैयद नय्यर हुसैन बुखारी ने मशहदे मुक़द्दस में ख़ुरासाने रिजवी प्रांत के राज्यपाल महमूद सलाही से भेंट में कहा कि पाकिस्तान को आतंकवाद के बारे में बहुत सी समस्याओं का सामना है और ईरान इस सम्बंध में इस्लामाबाद के साथ सहयोग करके क्षेत्र में शांति स्थापना के लिए आतंकवाद को समाप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकता है।सैयद नय्यर हुसैन बुखारी ने पाकिस्तानी सीमा पर सुरक्षा की समस्याओं की ओर इशारा करते हुए कहा कि पाकिस्तानी सरकार सीमाओं पर शांति बनाये रखने के लिए अपने सभी प्रयास कर रही है ताकि दोनों देशों के लोग शांतिपूर्वक यात्रा कर सकें।समाचार समाप्त......166