सीरिया के विदेश मंत्रालय ने अपने देश में सक्रिय आतंकवादियों का समर्थन बंद किये जाने की मांग की है। कुवैत की समाचार एजेंसी कोना के अनुसार सीरिया के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जिहाद मुक़द्दसी ने आज सीरिया के टीवी चैनल से बातचीत के दौरान सीरिया में संयुक्त राष्ट्र पर्यवेक्षकों की टीम के साथ सहयोग पर देश के लिए प्रतिबद्ध होने की ताकीद करते हुए कहा कि सीरिया में सक्रिय सशस्त्र समूहों की वित्तीय सहायता बंद होनी चाहिए ताकि देश में राजनीतिक समाधान का मार्ग प्रशस्त हो सके। उन्होंने कहा कि सीरियाई सरकार ने सीरिया के मामले में अरब लीग और संयुक्त राष्ट्र के संयुक्त प्रतिनिधि कूफ़ी अन्नान के छह सूत्रीय प्रस्ताव के बारे में अपना सहयोग ख़त्म नहीं किया है और कूफ़ी अन्नान के इस्तीफ़े के फ़ैसले पर हमें खेद है।समाचार समाप्त......166
2 अगस्त 2012 - 19:30
समाचार कोड: 334148
सीरिया के विदेश मंत्रालय ने अपने देश में सक्रिय आतंकवादियों का समर्थन बंद किये जाने की मांग की है........