तेहरान की केंद्रीय नमाज़े जुमा आयतुल्लाह अहमद जन्नती ने कहा है कि सीरिया के खिलाफ यूरोप और क्षेत्र के कुछ देशों के षड्यंत्रों और तनाव का कारण ज़ायोनी शासन की सुरक्षा और सीरिया से फिलिस्तीनी प्रतिरोध का समर्थन है।आज तेहरान की केंद्रीय नमाज़े जुमा आयतुल्लाह जन्नती की इमामत में अदा की गई। आयतुल्लाह जन्नती ने लाखों नमाज़ियों को सम्बोधित करते हुए सीरिया के हालात खराब करने पर आधारित यूरोप और क्षेत्र के कुछ देशों के षड्यंत्रों की ओर इशारा करते हुए कहा कि सीरिया के खिलाफ मोर्चा खड़ा करने वाले इस देश के दुश्मनों का मुख्य उद्देश्य पतन के शिकार इस्राईल को निजात देना और सीरिया से फिलिस्तीनी प्रतिरोध की मदद की राह में रोड़े डालना है।आयतुल्लाह जन्नती ने देश के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप को अवैध और अस्वीकार्य बताते हुए कहा कि अमेरिका, सऊदी अरब, कतर और तुर्की को सीरिया के मामलों में हस्तक्षेप और देश के खिलाफ अपने ग़लत पक्ष को छोड़ देना चाहिए।समाचार समाप्त.........166
2 अगस्त 2012 - 19:30
समाचार कोड: 334146
तेहरान की केंद्रीय नमाज़े जुमा आयतुल्लाह अहमद जन्नती ने कहा है कि सीरिया के खिलाफ यूरोप और क्षेत्र के कुछ देशों के षड्यंत्रों और तनाव का कारण ज़ायोनी शासन की सुरक्षा और सीरिया से फिलिस्तीनी प्रतिरोध का समर्थन है.....