अबना: बहरैन की राजधानी मनामा की सड़कों पर प्रदर्शन करने वाले देश में जनता की चयनित एक लोकतांत्रिक सरकार के गठन की मांग कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वह अपनी मांगों की प्राप्ति तक संघर्ष जारी रखेंगे. इसी तरह के प्रदर्शन सित्रह में भी किए गए जिसमें शामिल लोग शाही सरकार के पतन की मांग कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने अपने हाथों में ऐसे प्ले कार्ड उठा रखे थे जिन पर देश के राजा हम्द बिन ईसा के खिलाफ नारे दर्ज थे। प्रदर्शनकारियों ने देश के राजा को शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों का हत्यारा बताया और शाही सरकार की बर्खास्त की मांग दुहराई।इससे पहले रविवार को सऊदी अरब के समर्थित बहरैनी सुरक्षा अधिकारियों ने सित्रह में लोकतंत्र के पक्ष में प्रदर्शन करने वालों पर हमला कर कई लोगों को घायल कर दिया था। सऊदी अरब के समर्थित बहरैनी सुरक्षा अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ अमेरिका से आयात किए ज़हरीली गैस के गोले और रबर की गोलियों का ख़ुल्लम ख़ुल्ला उपयोग किया था।समाचार समाप्त........166
2 अगस्त 2012 - 19:30
समाचार कोड: 334109
बहरैन की राजधानी मनामा की सड़कों पर प्रदर्शन करने वाले देश में जनता की चयनित एक लोकतांत्रिक सरकार के गठन की मांग कर रहे थे.......