2 अगस्त 2012 - 19:30

सीरिया के मामले में संयुक्त राष्ट्र संघ व अरब लीग के संयुक्त दूत कूफ़ी अन्नान ने अपना मिशन छोड़ने का निर्णय लिया है..........

सीरिया के मामले में संयुक्त राष्ट्र संघ व अरब लीग के संयुक्त दूत कूफ़ी अन्नान ने अपना मिशन छोड़ने का निर्णय लिया है। उन्होंने समर्थन के अभाव को इसका कारण बताया। कूफ़ी अन्नान ने गुरुवार को जनेवा में संवाददाता सम्मेलन में कहाः मिशन के योग्य सभी प्रकार का समर्थन मुझे नहीं मिला। कूफ़ी अन्नान की छह सूत्रीय शांति योजना को सीरियाई सरकार ने स्वीकार करते हुए व्यवहारिक क़दम उठाया किन्तु विदेश समर्थित सशस्त्र विद्रोहियों ने उनकी छह सूत्रीय शांति योजना को अस्वीकार करते हुए शस्त्र रखने से इंकार कर दिया। सीरियाई राष्ट्रपति बश्शार असद ने कूफ़ी अन्नान की छह सूत्रीय शांति योजना पर प्रतिबद्धता दिखाते हुए नगरों व क़स्बों से सेना को वापस बुला लिया था किन्तु पश्चिम समर्थित सशस्त्र गुट इस स्थिति का दुरुपयोग करते हुए सीरियाई जनता का जनसंहार करने लगे। संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने एक बयान जारी कर कूफ़ी अन्नान के त्यागपत्र पर दुख जताया और सीरिया के लिए संयुक्त दूत के रूप में उनके साहसिक व दृढ़ प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया। इस बयान में आया है कि अन्नान 31 अगस्त के बाद अपने दायित्व को आगे बढ़ाने की योजना नहीं रखते।  समाचार समाप्त........166