2 अगस्त 2012 - 19:30

अमेरिका ने सीरिया में राष्ट्रपति बश्शार असद के विरुद्ध लड़ने वाले आतंकवादियों को 2.5 करोड़ डॉलर की आर्थिक सहायता दी है......

अमेरिका ने सीरिया में राष्ट्रपति बश्शार असद के विरुद्ध लड़ने वाले आतंकवादियों को 2.5 करोड़ डॉलर की आर्थिक सहायता दी है। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता पेट्रिक वेंट्रेल ने कहा है कि सीरिया के विद्रोहियों को यह राशि अमेरिका की ओर से मानवीय आधार पर दी गई 6.4 करोड़ डॉलर की सहायता से अलग है। ज्ञात रहे कि अमेरिका, सऊदी अरब और क़तर सहित कुछ देश सीरिया में आतंकवादियों का भरपूर समर्थन कर रहे हैं तथा उन्हें नाना प्रकार के हथियारों से लैस कर रहे हैं जो सीरिया में हिंसा जारी रहने का मुख्य कारण है। रूस और चीन का कहना है कि सीरिया में जो हो रहा है वह उसका आंतरिक मामला है और किसी को भी इसमें हस्तक्षेप करने का कोई अधिकार नहीं है।समाचार समाप्त......166