प्रेस टीवी की रिपोर्ट के अनुसार लेबनान के इस्लामी प्रतिरोध हिज़्बुल्लाह ने यह घोषणा करते हुए कि सशस्त्र प्रतिरोध इस्राईल की सैन्य धमकियों के मुक़ाबले में देश की रक्षा के लिए अत्यन्त आवश्यक है, निरस्त्रीकरण की मांग को अस्वीकार कर दिया है।लेबनान के इस्लामी प्रतिरोध हिज़्बुल्लाह के जनरल सचिव सैयद हसन नस्रुल्लाह ने बुधवार को लेबनान की सेना की 67 वीं वर्षगांठ पर जनता को सम्बोधित करते हुए अमेरिका और इस्राईल द्वारा इस्लामी प्रतिरोध के निरस्त्रीकरण की मांग की निंदा की है।नसरल्लाह ने कहा कि 2000 में जब इस्राईल दक्षिणी लेबनान पर कब्जा किए हुए क्षेत्रों को छोड़ने के लिए मजबूर हुआ तभी से हिजबुल्लाह के निरस्त्रीकरण के लिए उसने संघर्ष शुरू कर दिया था।उन्होंने 2006 में यहूदी शासन पर हिज़्बुल्लाह लेबनान की जीत का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रतिरोध ने सदैव लेबनानी जनता की रक्षा की है।समाचार समाप्त.............166
2 अगस्त 2012 - 19:30
समाचार कोड: 333964
लेबनान के इस्लामी प्रतिरोध हिज़्बुल्लाह ने यह घोषणा करते हुए कि सशस्त्र प्रतिरोध इस्राईल की सैन्य धमकियों के मुक़ाबले में देश की रक्षा के लिए अत्यन्त आवश्यक है, निरस्त्रीकरण की मांग को अस्वीकार कर दिया है......