1 अगस्त 2012 - 19:30

पाकिस्तान के गृहमंत्री ने कहा है कि बलूचिस्तान में बम धमाकों, लक्ष्य बना कर की जाने वाली हत्याओं और अपहरण में बी एल ए संलिप्त है, हथियार और किराए के हत्यारे अफगानिस्तान से प्रशिक्षण लेकर आते हैं.......

पाकिस्तान के गृहमंत्री ने कहा है कि बलूचिस्तान में बम धमाकों, लक्ष्य बना कर की जाने वाली हत्याओं और अपहरण में बी एल ए संलिप्त है, हथियार और किराए के हत्यारे अफगानिस्तान से प्रशिक्षण लेकर आते हैं।इस्लामाबाद से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान के गृह मंत्री रहमान मलिक ने आज संसद में बलूचिस्तान की स्थिति पर चर्चा समेटे हुए कहा कि बलूचिस्तान में हालात की गड़बड़ी के जिम्मेदार वहां की जनता नहीं बल्कि बाहर के लोग हैं। उन्होंने कहा कि कुछ देशों को पाकिस्तान का परमाणु शक्ति होना हजम नहीं हो रहा, आतंकवाद की लड़ाई में अमेरिका का सहयोगी पाकिस्तान है लेकिन लाभ दूसरे देशों को पहुंचाए जा रहे हैं।समाचार समाप्त.....166