ईरान के रक्षा मंत्री ने अमरीकी डेमोक्रेटिक नेताओं द्वारा ईरान के विरुद्ध निराधार आरोपों को नकारते हुए कहा है कि अमरीकी नेता आंतरिक परिस्थितियों से जनमत का ध्यान हटाने हेतु यह वाक युद्ध छेड़े हुए हैं। ईर्ना की रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार को ईरान के रक्षामंत्री ब्रिगेडियर जनरल अहमद वहीदी ने इस बात का उल्लेख करते हुए कि अमरीका को वर्तमान समय में गंभीर आर्थिक संकट का सामना है, कहा कि किसी भी राष्ट्रपति उम्मीदवार को अमरीकी जनता आर्थिक नीतियों के आधार पर मत देगी यद्यपि अभी तक अमरीका के किसी भी राष्ट्रपति प्रत्याशी ने वर्तमान आर्थिक संकट से उभरने के लिए कोई प्रभावी योजना प्रस्तुत नहीं की है। ब्रिगेडियर जनरल अहमद वहीदी ने इसी प्रकार उल्लेख किया कि अमरीकी राष्ट्रपति चुनावों के प्रत्याशियों द्वारा विदेशी मामलों के राग अलापने का उद्देश्य, देश की गंभीर आंतरिक समस्याओं से अमरीकियों का ध्यान हटाना है और इसके अतिरिक्त अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर वे बुरी तरह पराजय का सामना कर रहे हैं जिसका उदाहरण अफ़ग़ानिस्तान, इराक़, फ़िलिस्तीन और इस्लामी जागरुकता आंदोलन में देखा जा सकता है।समाचार समाप्त.....166
1 अगस्त 2012 - 19:30
समाचार कोड: 333932
ईरान के रक्षा मंत्री ने अमरीकी डेमोक्रेटिक नेताओं द्वारा ईरान के विरुद्ध निराधार आरोपों को नकारते हुए कहा है कि अमरीकी नेता आंतरिक परिस्थितियों से जनमत का ध्यान हटाने हेतु यह वाक युद्ध छेड़े हुए हैं.......