हिज़्बुल्ला लेबनान के राजनीतिक विभाग के प्रमुख डॉ. अहमद मिल्ली ने फ़िलिस्तीन फाउंडेशन पाकिस्तान के निमंत्रण पर कराची प्रेस क्लब में प्रेस कांफ्रेंस को सम्बोधित करते हुए कहा है कि इस्राईल का अस्तित्व मानवता के लिए खतरा है, बैतुल मुक़द्दस जायोनियों के हाथों में है, मुसलमान बेबस हैं और संयुक्त राष्ट्र की भूमिका आपराधिक है।हिज़्बुल्ला लेबनान के राजनीतिक विभाग के प्रमुख डॉ. अहमद मिल्ली का कहना था कि इसराइल में रहने वाले लोग अपने जीवन को असुरक्षित समझते हैं। उनका कहना था कि पाकिस्तान, ईरान, मिस्र, लेबनान सहित अन्य मुस्लिम देश एकजुट होकर इस्राईल के खिलाफ संघर्ष करें तो इस्राईल नाबूद हो जाएगा। इस अवसर पर फ़िलिस्तीन फाउंडेशन पाकिस्तान के मुख्य संरक्षक समिति के सदस्य अल्लामा काजी अहमद नूरानी, महफ़ूज़ यार खान और फ़िलिस्तीन फाउंडेशन पाकिस्तान के मुख्य प्रवक्ता साबिर करबलाई भी मौजूद थे।समाचार समाप्त.....166
1 अगस्त 2012 - 19:30
समाचार कोड: 333926
इस्राईल का अस्तित्व मानवता के लिए खतरा है, बैतुल मुक़द्दस जायोनियों के हाथों में है, मुसलमान बेबस हैं और संयुक्त राष्ट्र की भूमिका आपराधिक है..........