यू ट्यूब पर दो मिनट की पोस्ट की गयी वीडियो फूटेज में कि जिसकी रिपोर्टिंग फ़्रांस प्रेस ने की है, सशस्त्र विद्रोही, सीरिया के अलबर्री क़बीले के वृद्धों की हत्या करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एम्नेस्टी इंटरनेश्नल हलब में तेज़ी से हत्या की रिपोर्टों पर पहले ही सचेत कर चुकी है और इसे अंतर्राष्ट्रीय क़ानून का गंभीर उल्लंघन बताया है। यह ऐसी स्थिति में है जब इससे पूर्व सीरिया ने कहा था कि सऊदी अरब, क़तर और तुर्की द्वारा समर्थित सशस्त्र विद्रोही दमिश्क़ और हलब में घातक अपराध कर रहे हैं। सीरिया के विदेश मंत्रालय ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद और संयुक्त राष्ट्र महासचिव के नाम अलग अलग पत्र में इस बात का उल्लेख किया कि हलब में सऊदी अरब, क़तर और तुर्की द्वारा समर्थित विद्रोही आम नागरिकों को मानव ढाल बना रहे हैं और हर उस व्यक्ति की हत्या कर रहे हैं जो उनके अपराध में साथ नहीं दे रहा है। समाचार समाप्त......166
सीरिया में अमेरिका, इस्राईल और सऊदी षड़यंत्रः
सशस्त्र विद्रोही बश्शार असद का समर्थन करने वाले बंधकों की हत्या कर रहे हैं
31 जुलाई 2012 - 19:30
समाचार कोड: 333704
यू ट्यूब पर दो मिनट की पोस्ट की गयी वीडियो फूटेज में कि जिसकी रिपोर्टिंग फ़्रांस प्रेस ने की है, सशस्त्र विद्रोही, सीरिया के अलबर्री क़बीले के वृद्धों की हत्या करते हुए दिखाई दे रहे हैं।