अतिग्रहित फ़िलिस्तीन में सामाजिक अन्याय और जीवन यापन के भारी ख़र्चे से तंग आगर आत्मदाह करने वाले एक और इस्राईली की मृत्यु हो गयी। चिकित्सा सूत्रों ने आज बताया कि 45 वर्षीय विकलांग अकीवा माफ़ी की जुलाई के अंत में आत्मदाह से गंभीर रूप से जलने के कारण मृत्यु हो गयी। अकीवा माफ़ी ने तेल अविव से 15 किलोमीटर उत्तर में येहूद क्षेत्र के बस स्टाप पर व्हील चेयर पर बैठे बैठे आत्मदाह कर लिया था जिसमें अकीवा माफ़ी का शरीर अस्सी प्रतिशत जल गया था। अकीवा माफ़ी पिछले दो सप्ताह के भीतर अतिग्रहित फ़िलिस्तीन में आत्मदाह से मरने वाला दूसरा व्यक्त हैसमाचार समाप्त......166
31 जुलाई 2012 - 19:30
समाचार कोड: 333703
अतिग्रहित फ़िलिस्तीन में सामाजिक अन्याय और जीवन यापन के भारी ख़र्चे से तंग आगर आत्मदाह करने वाले एक और इस्राईली की मृत्यु हो गयी.......