31 जुलाई 2012 - 19:30

ईरानी छात्रों ने मंगलवार को एक बयान जारी करके कहा है कि म्यांमार में जारी हिंसा पर मानवाधिकार के समर्थक होने के दावेदारों की चुप्पी निंदनीय है...

ईरानी छात्रों ने म्यांमार के मुसलमानों के जनसंहार पर विश्व संगठनों के मौन की आलोचना की है। ईरानी छात्रों ने मंगलवार को एक बयान जारी करके कहा है कि म्यांमार में जारी हिंसा पर मानवाधिकार के समर्थक होने के दावेदारों की चुप्पी निंदनीय है। ईरानी छात्रों ने मुस्लिम देशों पर भी बल दिया है कि वे अपना मौन समाप्त करें और म्यांमार में जारी हिंसा को रुकवाएं। म्यांमार में गत 3 जून से जारी हिंसा में बहुत बड़ी संख्या में आम नागरिक मारे गए हैं जबकि दसियों हज़ार लोग बेघर और विस्थापित हुए हैं।समाचार समाप्त........166