यमन की राजधानी सनआ में गृह मंत्रालय के निकट होने वाली झड़पों में 17 लोग मारे गए। यह झड़पें उस समय आरंभ हुईं जब सेना की वर्दी पहने हुए लगभग 300 सशस्त्र आक्रमणकारियों ने गृह मंत्रालय की इमारत पर धावा बोल दिया। झड़पें यमनी सेना और पूर्व तानाशाह सालेह के समर्थक उग्रवादियों के बीच हो रही हैं। इससे पहले रविवार को सालेह के समर्थक आक्रमणकारियों ने गृह मंत्रालय के आठ कर्मचारियों को बंधक बना लिया था जिन्हें बाद में रिहा कर दिया गया। दूसरी ओर क़बायली बंदूक़धारियों ने इतालवी दूतावास के एक सुरक्षाकर्मी का अपहरण कर लिया है। सूत्रों के अनुसार सुरक्षाकर्मी, दूतावास की इमारत के निकट खड़ा था कि अचानाक एक कार में बैठकर आए लोगों ने उसे बलपूर्वक कार में सवार कर लिया और फिर भाग निकले। बताया जाता है कि आक्रमण उस क़बीले के लोगों ने किया है जो अपने कुछ साथियों को जेल से छुड़ाना चाहते हैं।समाचार समाप्त........166
31 जुलाई 2012 - 19:30
समाचार कोड: 333614
यमन की राजधानी सनआ में गृह मंत्रालय के निकट होने वाली झड़पों में 17 लोग मारे गए। यह झड़पें उस समय आरंभ हुईं जब सेना की वर्दी पहने हुए लगभग 300 सशस्त्र आक्रमणकारियों ने गृह मंत्रालय की इमारत पर धावा बोल दिया