पाकिस्तान के गृहमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में पाक-ईरान संबंधों में विस्तार की इच्छा जताई है।इरना की रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान के गृहमंत्री रहमान मलिक ने इस्लामाबाद में निर्धारित ईरानी राजदूत "अली रेज़ा हक़ीक़यान" से मुलाक़ात में कहा कि पाकिस्तान ईरान के साथ संबंधों को बहुत महत्व देता है और इस्लामाबाद-तेहरान संबंधों में विस्तार दोनों देशों की जनता के हित में है।इस बैठक में ईरान के राजदूत अली रज़ा हक़ीक़यान ने पाकिस्तान के साथ संबंधों को ईरान के लिए बहुत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि तेहरान और इस्लामाबाद, संबंधों में विस्तार का प्रयास कर रहे हैं।पाकिस्तान के गृहमंत्री और ईरान के राजदूत ने इस बैठक में दोनों देशों के मध्य संबंधों पर संतोष व्यक्त करते हुए भविष्य में इस्लामाबाद-तेहरान संबंधों में विस्तार की उम्मीद जताई।समाचार समाप्त........166
31 जुलाई 2012 - 19:30
समाचार कोड: 333613
पाकिस्तान के गृहमंत्री रहमान मलिक ने इस्लामाबाद में निर्धारित ईरानी राजदूत "अली रेज़ा हक़ीक़यान" से मुलाक़ात में कहा कि पाकिस्तान ईरान के साथ संबंधों को बहुत महत्व देता है और इस्लामाबाद-तेहरान संबंधों में विस्तार दोनों देशों की जनता के हित में है....