विदेश मंत्री अली अकबर सालेही ने कहा है कि तेहरान अपने परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम के संबंध में चिंताओं को दूर करने का प्रयास उस समय करेगा जब गुट पांच धन एक ईरान के युरेनियम संवर्धन के अधिकार को मान लेंगे। उन्होंने आस्ट्रिया के दैनिक समाचार पत्र डेर स्टैंडर्ड के साथ विशेष साक्षात्कार में ईरान के युरेनियम संवर्धन के अधिकार को नैतिक सिद्धांत पर आधारित बताया। ईरान और गुट पांच धन एक के बीच भविष्य में वार्ता के संबंध में टिप्पणी करते हुए अली अकबर सालेही ने कहाः मैं यह बात निश्चित तौर से नहीं कह सकता किन्तु यदि हर चीज़ सामान्य स्थिति में आगे बढ़ी तो आगे की वार्ता भी होगी। उन्होंने कहा कि कोई भी वार्ता में विघ्न नहीं चाहता और अस्पष्टताएं वार्ता द्वारा ही दूर हो सकती हैं। अमरीका और इस्राईल, ईरान पर उसके शांतिपूर्ण परमाणु कार्यक्रम के सैन्य लक्ष्यों की ओर उन्मुख होने का निराधार आरोप लगाकर बारंबार सैनिक आक्रमण की धमकी दे चुके हैं। परमाणु अप्रसार संधि एनपीटी पर हस्ताक्षर करने तथा आईएईए के सदस्य देश के नाते ईरान शांतिपूर्ण उद्देश्य के लिए परमाणु ऊर्जा से लाभ उठाने के अपने मूल अधिकार पर बल देता है। पश्चिमी देश ईरान से उसके शांतिपूर्ण परमाणु कार्यक्रम को बंद करने के लिए कहते हैं जबकि मध्यपूर्व में 200 से 300 के बीच परमाणु वारहेड्स से संपन्न इस्राईल से यह तक नहीं पूछा जाता कि वह आईएईए के निरीक्षकों को अपने परमाणु प्रतिष्ठानों के निरीक्षण की अनुमति क्यों नहीं देता।समाचार समाप्त.........166
30 जुलाई 2012 - 19:30
समाचार कोड: 333425
विदेश मंत्री अली अकबर सालेही ने कहा है कि तेहरान अपने परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम के संबंध में चिंताओं को दूर करने का प्रयास उस समय करेगा जब गुट पांच धन एक ईरान के युरेनियम संवर्धन के अधिकार को मान लेंगे.......