राष्ट्रपति ने सीरिया के विरूद्ध पश्चिमी देशों और मध्य की राजशाही सरकारों के षडयंत्रों का उद्देश्य क्षेत्र में ज़ायोनी शासन के अस्तित्व को बचाने तथा क्षेत्र पर वर्चस्व को मज़बूत बताया है। राष्ट्रपति महमूद अहमदी नेजाद ने रविवार को सीरियाई विदेशमंत्री वलीद अलमुअल्लिम से तेहरान में भेंट में पश्चिमी देशों द्वारा क्षेत्रीय राष्ट्रों को दिये जाने वाले प्रजातंत्र के वचनों को खोखला बताते हुए कहा कि जिन देशों में स्वतंत्रता व न्याय के सम्मान का चिन्ह तक नहीं है वह दूसरों से इसकी मांग नहीं कर सकते बल्कि यह लोग अपना वर्चस्व स्थापित करने और क्षेत्रीय राष्ट्रों के संसाधनों को लूटने का प्रयास कर रहे हैं। इस भेंट में सीरियाई विदेशमंत्री ने अपने देश की स्थिति पर एक रिपोर्ट राष्ट्रपति के सामने पेश की। सीरियाई विदेशमंत्री एक प्रतिनिधिमंडल के साथ रविवार को तेहरान पहुंचे हैं।समाचार समाप्त.....166
29 जुलाई 2012 - 19:30
समाचार कोड: 333040
राष्ट्रपति ने सीरिया के विरूद्ध पश्चिमी देशों और मध्य की राजशाही सरकारों के षडयंत्रों का उद्देश्य क्षेत्र में ज़ायोनी शासन के अस्तित्व को बचाने तथा क्षेत्र पर वर्चस्व को मज़बूत बताया है........