29 जुलाई 2012 - 19:30

इस्लामी गणतंत्र ईरान के संसद सभापति ने विदेशियों और आतंकवादियों के षडयंत्रों के मुक़ाबले में सीरिया के समर्थन पर बल दिया है

इस्लामी गणतंत्र ईरान के संसद सभापति ने विदेशियों और आतंकवादियों के षडयंत्रों के मुक़ाबले में सीरिया के समर्थन पर बल दिया है। संसद सभापति डाक्टर अली लारीजानी ने रविवार की रात तेहरान में सीरिया के विदेशमंत्री वलीद अलमुअल्लिम से भेंट में बल दिया कि इस्लामी गणतंत्र ईरान की जनता और सरकार आतंकवादियों और सभी विदेशी षडयंत्रों के मुक़ाबले में सीरिया की सरकार और जनता का समर्थन करती है। संसद सभापति ने कहा कि सीरिया के विरुद्ध एक क्षेत्रीय व अंतराष्ट्रीय बड़ा षडयंत्र तैयार किया गया है क्योंकि वे ज़ायोनी शासन के विरुद्ध सीरिया की सरकार व जनता के विकसित दृष्टिकोण व रूख से अप्रसन्न हैं। इस भेंट में सीरिया के विदेशमंत्री ने अपने देश की परिस्थितियों पर एक रिपोर्ट पेश करते हुए कहा कि राजधानी दमिश्क़ में आतंकवादियों की पराजय के बाद उन्होंने हलब नगर पर आक्रमण कर दिया है किंतु सीरियाई सेना शीघ्र ही उन्हों इस नगर से भी निकाल बाहर करेगी। समाचार समाप्त ........ 166