27 जुलाई 2012 - 19:30

इस्लामी गणतंत्र ईरान की न्यायपालिका के प्रमुख ने मियांमार में मुसलमानों के विरुद्ध जारी हिंसा को तत्काल रोके जाने की मांग की है

इस्लामी गणतंत्र ईरान की न्यायपालिका के प्रमुख ने मियांमार में मुसलमानों के विरुद्ध जारी हिंसा को तत्काल रोके जाने की मांग की है।  न्यायपालिका प्रमुख आयतुल्लाह सादिक़ आमुली लारीजानी ने मियांमार के न्यायपालिका प्रमुख आंगतू के नाम एक पत्र भेज कर मुसलमानों के विरुद्ध हिंसा को तत्काल रोके जाने की मांग की है और आशा प्रकट की है कि इस देश की न्यायपालिका जनसंहार के ज़िम्मेदारों के विरुद्ध कार्यवाही करेगी।     ईरान की न्यायपालिका के प्रमुख ने अपने पत्र में स्पष्ट किया है कि अल्पसंख्यों के अधिकारों की रक्षा, मानवाधिकार का एक महत्वपूर्ण सिद्धान्त है और मिंयामार की सरकार भी उसका पालन करने पर प्रतिबद्ध है। समाचार समाप्त.......166