सऊदी अरब में प्रदर्शनकारियों पर सुरक्षा बलों के हमले में कम से कम 19 प्रदर्शनकारी घायल हो गए हैं।अल-आलम की रिपोर्ट के अनुसार सऊदी अरब के पूर्वी शहर क़तीफ़ में कल शुक्रवार को सऊदी सेना ने विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों पर हिंसक कार्यवाही करते हुए आंसू गैस के गोले फेके कि जिसके परिणाम स्वरूप 19 विरोधी घायल हो गए। घायल होने वाले अधिकतर लोगों को कमर और गर्दन पर गोले लगे हैं जिन्हें इलाज के लिए ज़ोहरान में सैनिक अस्पताल स्थानांतरित किया गया है।प्रदर्शनकारियों ने नारों में सऊदी अरब में राजनीतिक बदलाव, शिया आलिमे दीन शेख़ नम्र सहित राजनीतिक बंदियों की रिहाई और बहरैन से सऊदी सुरक्षा बलों की वापसी की मांग की है।8 जुलाई को सऊदी अरब के पूर्वी क्षेत्र में शिया आलिमे दीन शेख़ नम्र की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन पर सुरक्षा बलों के हमलों के बाद देश में विरोध प्रदर्शनों में वृद्धि हुई है।समाचार समाप्त......166
27 जुलाई 2012 - 19:30
समाचार कोड: 332406
अल-आलम की रिपोर्ट के अनुसार सऊदी अरब के पूर्वी शहर क़तीफ़ में कल शुक्रवार को सऊदी सेना ने विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों पर हिंसक कार्यवाही करते हुए आंसू गैस के गोले फेके कि जिसके परिणाम स्वरूप 19 विरोधी घायल हो गए.........