26 जुलाई 2012 - 19:30

रूसी विदेशमंत्री ने सीरिया के संदर्भ में अरब संघ के हालिया प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया है। अरब संघ ने सुझाव दिया था कि सीरिया में मानवता प्रेमी सहातया पहुंचाने के सुरक्षित कारीडोर बनाए जाएं.....

रूसी विदेशमंत्री ने सीरिया के संदर्भ में अरब संघ के हालिया प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया है। अरब संघ ने सुझाव दिया था कि सीरिया में मानवता प्रेमी सहातया पहुंचाने के सुरक्षित कारीडोर बनाए जाएं। रूसी विदेशमंत्री सरगई लावरोफ ने अरब संघ के इस प्रस्ताव पर प्रतिक्रिया प्रकट करते हुए कहा है कि जब तक सीरिया में सरकार विरोधी गुटों को विदेश से समर्थन मिलता रहेगा, उस समय मानवता प्रेमी सहायता की बात करना अर्थहीन है। अरब संघ ने इसी प्रकार सीरिया में कुछ क्षेत्रों को सुरक्षा ज़ोन बनाने का भी सुझाव दिया है। इसी मध्य सीरिया की सरकार ने अंतरराष्ट्रीय निरीक्षक दल के प्रमुख को दस हज़ार सीरियाई शांति कार्यकर्ता देने का सुझाव दिया है। सीरिया की राष्ट्रीय एकता के उप मंत्री अली हैदर ने निरीक्षक दल के अधिकारियों से भेंट के बाद दमिश्क़ में पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहा निरीक्षक दल की भावनाओं को परखने के लिए यह प्रस्ताव एक बार फिर पेश किया गया है और आगामी देनों पर इस प्रस्ताव का उत्तर दिया जाएगा। इस सुझाव के आधार पर सीरिया के १० हज़ार अनुभवी कार्यकर्ता अंतरराष्ट्रीय निरीक्षकों के साथ सहयोग करेंगे।समाचार समाप्त......166