मिस्र के राष्ट्रपति मोहम्मद मुरसी ने सीरिया में विदेशियों के किसी भी प्रकार के हस्तक्षेप की निंदा की है।अल-आलम की रिपोर्ट के अनुसार मिस्र के राष्ट्रपति मोहम्मद मुरसी ने सीरिया में सशस्त्र आतंकवादियों की गतिविधियों पर टिप्पणी करते हुए राजनीतिक समाधान को देश के संकट के समाधान का सबसे अच्छा और शांतिपूर्ण रास्ता बताया।मोहम्मद मुरसी ने कहा कि मिस्र का विदेश मंत्रालय सीरिया संकट के राजनीतिक हल के लिए भरपूर कोशिश करेगा।उल्लेखनीय है कि आतंकवादी गिरोह मार्च दो हज़ार ग्यारह से अमेरिका, कतर, सऊदी अरब और तुर्की सहित कई अरब के समर्थन से सीरिया के विभिन्न शहरों में अशांति पैदा कर रहे हैं।समाचार समाप्त...166
25 जुलाई 2012 - 19:30
समाचार कोड: 332090
मिस्र के राष्ट्रपति मोहम्मद मुरसी ने सीरिया में विदेशियों के किसी भी प्रकार के हस्तक्षेप की निंदा की है......