25 जुलाई 2012 - 19:30

हिंदुस्तान और उसके प्रशासित कश्मीर में आज म्यांमार के मुसलमानों के समर्थन में विरोध प्रदर्शन हुए।

हिंदुस्तान और उसके प्रशासित कश्मीर में आज म्यांमार के मुसलमानों के समर्थन में विरोध प्रदर्शन हुए।प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार आज म्यांमार के दूतावास के सामने सामाजिक संगठनों और कुछ राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करके म्यांमार में मुस्लिम नरसंहार की निंदा की और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों से मांग की कि इस देश में मानवाधिकार उल्लंघन की रोकथाम के लिए तत्काल कदम उठाएं। इस अवसर पर प्रदर्शनकारियों ने भारतीय सरकार से मांग की कि वह रोहिंगया मुसलमानों को अपना नागरिक स्वीकार करने और उन्हें आवश्यक सुविधाएं प्रदान करने के लिए म्यांमार की सरकार पर दबाव डाले। प्रदर्शनकारियों ने म्यांमार के राजदूत और संयुक्त राष्ट्र प्रतिनिधि को ज्ञापन भी दिया।उधर भारतीय प्रशासित कश्मीर में भी म्यांमार के मुसलमानों के समर्थन में प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शनकारियों ने म्यांमार सहित मुस्लिम क्षेत्रों में मुसलमानों के विरुद्ध जारी अत्याचार में अमेरिका और ज़ायोनी सरकार को शामिल बताते हुए उनके खिलाफ नारे लगाए।समाचार समाप्त...166