24 जुलाई 2012 - 19:30

बहरैन की अलविफ़ाक पार्टी ने आले खलीफा सरकार द्वारा नागरिकों को सामूहिक सजा देने का सिलसिला रमज़ान में भी जारी रखने की खबर दी है۔۔۔۔۔

बहरैन की अलविफ़ाक पार्टी ने आले खलीफा सरकार द्वारा नागरिकों को सामूहिक सजा देने का सिलसिला रमज़ान में भी जारी रखने की खबर दी है।सूचना के अनुसार अल-विफ़ाक पार्टी ने एक बयान जारी करके ताकीद के साथ कहा है कि आले खलीफा सरकार रमज़ान के पवित्र महीने की पवित्रता को अनदेखा करते हुए नागरिकों पर अत्याचारों का सिलसिला जारी रखे हुए है।अलविफ़ाक पार्टी ने आठ बहरैनी नागरिकों की गिरफ्तारी और नौ से अधिक लोगों को घायल किए जाने की ओर संकेत करते हुए कहा कि आले खलीफा के एजेंट जनता को कुचलने के लिए छुरों और रबर की गोलियों, बमों तथा ज़हरीली गैसों का प्रयोग करते हैं।उल्लेखनीय है कि बहरैनी जनता ने अपने विरोध का सिलसिला जारी रखते हुए कल सित्रह, अस-सनाबुस और मनामह के क्षेत्रों में प्रदर्शन किया।समाचार समाप्त.....166