24 जुलाई 2012 - 19:30

अमरीका में पुलिस की फ़ायरिंग में एक 25 वर्षीय युवा के मारे जाने के विरुद्ध प्रदर्शनों का क्रम जारी है........

अमरीका में पुलिस की फ़ायरिंग में एक 25 वर्षीय युवा के मारे जाने के विरुद्ध प्रदर्शनों का क्रम जारी है। प्रेस टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, अमरीका के केलीफ़ोर्निया के आनाबीम नगर में सैकड़ों लोगों ने 21 जुलाई को पुलिस फ़ायरिंग में एक 25 वर्षीय युवा के मारे जाने के विरुद्ध प्रदर्शन किए। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले फ़ायर किए और कई प्रदर्शनकारियो को गिरफ़्तार कर लिया गया है। ज्ञात रहे कि इससे पूर्व भी उक्त युवा के पुलिस के हाथों मारे जाने के विरुद्ध प्रदर्शन हुए थे। जारी वर्ष के दौरान इस नगर में 5 लोग पुलिस फ़ायरिंग में मारे जा चुके हैं।समाचार समाप्त.....166