24 जुलाई 2012 - 19:30

आले सऊद अधिकारियों ने सऊदी अरब के प्रसिद्ध शिया आलिम दीन को जेल से रियाज़ के एक अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया.....

आले सऊद अधिकारियों ने सऊदी अरब के प्रसिद्ध शिया आलिम दीन को जेल से रियाज़ के एक अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया. मानवाधिकार केंद्र अश्शर्क की आज की रिपोर्ट के अनुसार सऊदी अरब के प्रसिद्ध शिया आलिमे दीन शेख़ नम्र बाक़िर नम्र के भाई ने कहा कि सऊदी अधिकारियों ने शेख नम्र को दमाम के सैन्य अस्पताल से रियाज़ के अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया है। यह ऐसी स्थिति है कि आले सऊद के अधिकारी शेख बाक़िर नम्र को वकील करने की भी अनुमति नहीं दे रहे हैं। शेख नम्र परिवार का कहना है कि आले सऊद सरकार के सुरक्षा अधिकारी प्रतिदिन इस शिया आलिमे दीन से पूछताछ करते हैं। और शेख नम्र का स्वास्थ्य दिनोंदिन खराब होता जा रहा है। सऊदी अरब के प्रसिद्ध आलिमे दीन की गिरफ्तारी के बाद से देश में आले सऊद सरकार के खिलाफ प्रतिदिन विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।समाचार समाप्त.....166