संसद सभापति ने ईरान के विरुद्ध अमरीकी धमकियों की ओर संकेत करते हुए कहा उन्हें भलीभांति ज्ञात है कि इस्लामी क्रांति की शक्ति, उन्हें इस प्रकार से बच्चों का खेल आरंभ करने का अवसर नहीं देगी। संसद सभापति डाक्टर अली लारीजानी ने बुधवार को संसद की खुली कार्यवाही में अपने भाषण में बल दिया कि यदि आज कभी अमरीकी, संचार माध्यमों में बढ़ चढ़ कर बोलते हैं तो यह उनकी शक्ति से अधिक उनकी राजनीतिक विफलता व हतोत्साह का चिन्ह हैं जो वास्तव में हालिया वर्षों में ईरानी राष्ट्र के हाथों से लगने वाले तंमाचे का परिणाम है। संसद सभापति ने स्पष्ट किया कि अमरीका और पश्चिमी देशों को न प्रजातंत्र से कोई मतलब है न ही मानवाधिकारों से और न क्षेत्र की सुरक्षा से बल्कि उनके हित टकराव के समीकरण का आधार बनते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की दोमुखी नीतियों का एक उदाहरण बहरैन और सीरिया के मामले में देखा जा सकता है।समाचार समाप्त.....166
24 जुलाई 2012 - 19:30
समाचार कोड: 331805
संसद सभापति ने ईरान के विरुद्ध अमरीकी धमकियों की ओर संकेत करते हुए कहा उन्हें भलीभांति ज्ञात है कि इस्लामी क्रांति की शक्ति, उन्हें इस प्रकार से बच्चों का खेल आरंभ करने का अवसर नहीं देगी....