21 जुलाई 2012 - 19:30

कराची में लक्ष्य बना कर की जाने वाली हत्याओं का सिलसिला जारी है और आज भी चार लोग विभिन्न हिंसक घटनाओं में मारे गए हैं......

कराची में लक्ष्य बना कर की जाने वाली हत्याओं का सिलसिला जारी है और आज भी चार लोग विभिन्न हिंसक घटनाओं में मारे गए हैं।प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार कराची के विभिन्न क्षेत्रों में आज हिंसक घटनाओं में चार नागरिक मारे गए। पाकिस्तान के मानवाधिकार आयोग की रिपोर्ट के अनुसार इस वर्ष के पहले पांच महीनों में कराची में जारी हिंसक घटनाओं में सात सौ चालीस लोग मारे गए और हजारों घायल हुए हैं। मरने वालों में एक सौ सात राजनीतिक नेता और कार्यकर्ता भी शामिल हैं। पाकिस्तान का आर्थिक केंद्र कराची कई वर्षों से राष्ट्रीय और राजनीतिक हिंसा का शिकार है और सरकार शहर में जारी हिंसा पर काबू पाने में नाकाम रही है। पिछले साल कराची में हिंसा में एक हज़ार सात सौ लोग मारे गए थे।पुलिस सूत्रों के अनुसार इन सभी हत्याओं के पीछे वहाबी आतंकवादियों का हाथ है।ज्ञात रहे कि कुछ धर्मनिष्ठों का कहना है कि वहाबी इस्लाम को बदनाम करने हेतु शत्रुओं द्वारा बनाया गया एक पथभ्रष्ट समुदाय है और अल-क़ायदा, जुन्दुल्लाह जैसे आतंकी गुट इसी समुदाय से सम्बंध रखते हैं और सऊदी अरब इन आतंकी गुटों का प्रमुख अड्डा है और उन्हें सऊदी सरकार का पूरा समर्थन प्राप्त है।समाचार समाप्त........166