कुछ सुरक्षा सूत्रों ने घोषणा की है कि सीरिया की राजधानी दमिश्क में राष्ट्रीय सुरक्षा कार्यालय में हुए बम विस्फोट, अमेरिकी राजदूत के घर से रिमोट कंट्रोल द्वारा किया गया है।कुवैत के अल-अम्बिया समाचार पत्र ने अपने आज के प्रकाशन में कुछ सुरक्षा सूत्रों के हवाले से लिखा है कि सीरिया के राष्ट्रीय सुरक्षा कार्यालय में हुए बम विस्फोट अमेरिकी राजदूत रॉबर्ट फोर्ड के घर से रिमोट कंट्रोल द्वारा किया गया है। इस समाचार पत्र ने अपने सूत्रों के नाम का खुलासा नहीं किया है। रिपोर्ट के अनुसार बारूदी सामग्री को उच्च अधिकारियों की मेज़ के नीचे स्थापित किया गया था।कुवैत के अल-अम्बिया समाचार पत्र ने लिखा है कि अमेरिकी राजदूत रॉबर्ट फोर्ड ने विस्फोट के बाद दमिश्क छोड़ दिया है।पिछले बुधवार को दमिश्क में राष्ट्रीय सुरक्षा कार्यालय में बम विस्फोट के कारण सीरिया के रक्षा मंत्री दाऊद राजहह सहित शाम के 3 वरिष्ठ अधिकारियों की मौत और कई अन्य घायल हुए थे।समाचार समाप्त........166
21 जुलाई 2012 - 19:30
समाचार कोड: 330779
कुछ सुरक्षा सूत्रों ने घोषणा की है कि सीरिया की राजधानी दमिश्क में राष्ट्रीय सुरक्षा कार्यालय में हुए बम विस्फोट, अमेरिकी राजदूत के घर से रिमोट कंट्रोल द्वारा किया गया है........