मिस्र के अपदस्थ तानाशाह हुस्नी मुबारक के सहायक उमर सुलैमान के निकटवर्ती सूत्रों का मानना है कि उमर सुलैमान की अचानक मृत्यु उन्हें ज़हर दिए जाने से हुयी है। अश्शरक़ुल अवसत की रिपोर्ट के अनुसार सुलैमान के कुछ निकटवर्ती सूत्रों का कहना है कि उमर सुलैमान को यासिर अरफ़ात की भांति ज़हर दिया गया और इसी कारण वे उपचार के लिए अमरीका गए थे। उमर सुलैमान की कल अमरीका क्लाइलैंड में एक अस्पताल में मृत्यु हो गयी। कुछ महीने पूर्व वे फेफड़े की बीमारी से ग्रस्त थे जिसके बाद दिल के रोग से ग्रस्त हुए और कुछ सप्ताह पूर्व उनकी शारीरिक स्थिति में अचानक गिरावट आयी। सुलैमान को हुस्नी मुबारक के काल के ब्लैक बाक्स के रूप में याद किया जाता था कि जिनके सीने में बहुत से रहस्य छिपे थे।समाचार समाप्त.......166
19 जुलाई 2012 - 19:30
समाचार कोड: 330480
मिस्र के अपदस्थ तानाशाह हुस्नी मुबारक के सहायक उमर सुलैमान के निकटवर्ती सूत्रों का मानना है कि उमर सुलैमान की अचानक मृत्यु उन्हें ज़हर दिए जाने से हुयी है........