17 जुलाई 2012 - 19:30

लखनऊ 15 जूलाई की रात में प्रसिद्ध उर्दू मासिक पत्रिका इस्लाह के 488 पृष्ठ पर आधारित ग़ैबते हज़रते हुज्जत व ख़दमाते मरजईयत नम्बर के विमोचन का आयोजन हुसैनिया मुहम्मद अली शाह (छोटा इमामबाड़ा) हुसैनाबाद लखनऊ में हुआ जिसमें विभिन्न शिया धर्मगुरूओं तथा बुद्धीजीवियों ने भाग लिया.......

 लखनऊ 15 जूलाई की रात में प्रसिद्ध उर्दू मासिक पत्रिका इस्लाह के 488 पृष्ठ पर आधारित ग़ैबते हज़रते हुज्जत व ख़दमाते मरजईयत नम्बर के विमोचन का आयोजन हुसैनिया मुहम्मद अली शाह (छोटा इमामबाड़ा) हुसैनाबाद लखनऊ में हुआ जिसमें विभिन्न शिया धर्मगुरूओं तथा बुद्धीजीवियों ने भाग लिया।समारोह का आरम्भ क़ारी सय्यद अली असद ने क़ुरआने करीम की तिलावत से किया, हज़रत हुज्जत की शान में क़सीदा शारिक़ मेहदी ने पेश किया। ग़ैबते हज़रते हुज्जत के विषय पर मौलाना क़ाएम मेहदी बाराबंकवी ने तक़रीर की और पहले दौर के समापन पर डाक्टर मंज़ूर नक़ी रिज़वी (न्युजर्सी) की संकलन पुस्तक हज़रते ज़ैनब सानिए ज़हरा (स.) का विमोचन प्रोफ़ेसर सै. फ़ज़्ल इमाम (पूर्व विभागाध्यक्ष उर्दू विभाग, इलाहाबाद यूनिवर्सिटी) के द्वारा किया गया।दूसरे दौर में मौलाना मुस्तफ़ा अली खाँ, मौलाना ज़हीर इफ़्तेख़ारी, मौलाना जाफ़र अब्बास, मौलाना मंज़र सादिक़, मौलाना लियाक़त रज़ा रिज़वी, मौलाना इब्ने अली वाएज़ ने ख़दमाते मरजेईयत के विषय पर तक़रीरें कीं। महमूद मोहम्मदाबादी, डा. पैकर जाफ़र ने इल्म व उल्मा के विषय पर नज़्म पेश की, निज़ामत मौलाना मुराद रज़ा रिज़वी ने की।मासिक पत्रिका इस्लाह के विशेषांक का विमोचन मौलाना सै. तक़ी रिज़वी ने अन्य उल्मा के साथ किया। प्रोग्राम में विशेष लोगों में मौलाना निसार अहमद उस्ताद वाएज़ीन, मौलाना सै. मो. सादिक़ प्रिंसिपल सुलतानुल मदारिस, मौलाना शफ़ीक़ हुसैन, मौलाना सै. मो. मूसा, मौलाना सै. मो. इस्हाक़, मौलाना साजिद ज़ैदपूरी, मौलाना मदरसा नाज़मिया के उस्ताद मौलाना मो. हसनैन अल्मास, मौलाना आले नबी, मौलाना हसनैन बाक़री, जामिअतुत तबलीग़ के उस्ताद मौलाना रज़ा अब्बास, मौलाना ग़ुलाम पंजतन, मौलाना वसीउल हसन, मौलाना सै मो.सिब्तैन बाक़री, हौज़ए इल्मिया गुफ़रानमआब के उस्ताद मौलाना इस्तफ़ा रज़ा, तंजीमुल मकातिब  के उस्ताद मौलाना राहत हुसैन व दूसरे उल्मा में मौलाना सज्जाद इमाम, मौलाना मूसी रज़ा ज़ैदपूरी, मौलाना एहतेशामुल हसन, मौलाना मंज़र अब्बास, मौलाना असीफ जाएसी, मौलाना मुंतज़िर जाफ़री, मौलाना मिर्ज़ा शफ़ीक़ हुसैन शफ़क़, मौलाना यासूब अब्बास, उनके अलावा मौलाना आज़िम बाक़री, मौलाना मेहदी इफ़्तेखारी, मौलाना रज़ा हुसैन, मौलाना अली हुसैन क़ुम्मी, मौलाना शबाहत हुसैन। मदरसों व दूसरे इदारों के लोग शामिल थे। अली कांग्रेस के सद्र डा. अमानत हुसैन अली मिशन के सै. मोहम्मद हसनैन रिज़वी, सहाफ़त के एडीटर अमान अब्बास व जावेद ज़ैदी अवधनामा के शकील रिज़वी, आग व नज़र के अली ताहिर रिज़वी व नजमुल, राष्ट्रीय सहारा के मो. अली व ज़ीशान सुबह नामा के एडीटर असद रिज़वी, हक़ीक़त टुडे के शबीहुल हसन। उसके अलावा उर्दू हिन्दी समाचार पत्रों के नुमाइन्दे मौजूद थे।अन्त में माहनामा इस्लाह के एडीटर मौलाना सै. मोहम्मद जाबिर जौरासी ने प्रोग्राम में आने वालों का शुक्रिया अदा किया और कहा कि किताब हज़रत ज़ैनब 848 पेज व माहनामा इस्लाह के विशेषांक को इदारा इस्लाह, मस्जिद दीवान नासिर अली, मुर्तज़ा हुसैन रोड लखनऊ से लिया जा सकता है।   ۔۔۔۔۔۔166