17 जुलाई 2012 - 19:30

सीरिया के राष्ट्रीय सुरक्षा भवन में हुए आत्मघाती विस्फोट में देश के कई वरिष्ठ अधिकारियों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए......

सीरिया के राष्ट्रीय सुरक्षा भवन में हुए आत्मघाती विस्फोट में देश के कई वरिष्ठ अधिकारियों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। यह बम विस्फोट आज उस समय हुआ जब इस भवन में मंत्रियों और सुरक्षा अधिकारियों के स्तर पर एक बैठक जारी थी। सीरिया के सरकारी टीवी के अनुसार इस विस्फोट में सीरिया के रक्षा मंत्री जनरल दाऊद राजहह और गृहमंत्री मोहम्मद शेआर की मौत हो गई जबकि कई उच्च सुरक्षा अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए। इस समय उस भवन के पास स्थित अलशामी अस्पताल के आसपास राष्ट्रपति गार्ड तैनात हो गए हैं। सीरिया के सरकार विरोधी सशस्त्र आतंकवादियों ने कि जिन्हें पश्चिम और क्षेत्र के कुछ देशों की ओर से हथियार दिए जा रहे हैं इस हमले की जिम्मेदारी ली है। सीरिया के रक्षा मंत्री और गृह मंत्री इस देश में संकट और हिंसा शुरू होने के बाद मरने वाले अब तक के सर्वोच्च अधिकारी हैं। अमेरिका के नेतृत्व में पश्चिमी देश, सीरिया में आंतरिक गृहयुद्ध की इच्छा कर रहे है जिन्होंने पिछले महीनों के दौरान आतंकवादी गुटों को हथियार उपलब्ध कराके सीरिया में अशांति फैला दी है।समाचार समाप्त.......166