16 जुलाई 2012 - 19:30

अवैध अधिकृत फिलिस्तीन में हिलेरी क्लिंटन के कारवां पर आक्रमण होने की सूचना है...........

अवैध अधिकृत फिलिस्तीन में हिलेरी क्लिंटन के कारवां पर आक्रमण होने की सूचना है। प्राप्त समाचारों के अनुसार अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन कल जब बैतुल मुक़द्दस से तेलअबीब जा रही थीं तब उनके कारवां पर अज्ञात व्यक्तियों ने फायरिंग कर दी। हिलेरी क्लिंटन के अंगरक्षकों ने बताया है कि इस आक्रमण में उन्हें कोई क्षति नहीं पहुंची है। सूत्रों के अनुसार इस आक्रमण में कोई क्षति नहीं हुई है। इससे पहले हिलेरी क्लिंटन मिस्र गयीं थीं जहां जनता ने अंडे और टमाटर मारकर तथा  मोनिका-मोनिका  का नारा लगाकर विरोध प्रदर्शन किया था।समाचार समाप्त......166