ईरान ने कहा है कि अमेरिका और ज़ायोनी शासन द्वारा तेहरान के विरुद्ध प्रयास परिणामहीन हैं। उपराष्ट्रपति श्री मोहम्मद रज़ा रहीमी ने बल देकर कहा कि ईरानी सरकार आंतरिक क्षमताओं और अपने विशेषज्ञों की क्षमता पर भरोसा करके अमेरिका और ज़ायोनी शासन के दबावों के समक्ष कभी भी घुटने नहीं टेकेगी तथा वह पश्चिम के प्रतिबंधों व दबावों को निराशा में परिवर्तित कर देगी। उन्होंने कहा कि ईरानी राष्ट्र इराक़ द्वारा ईरान पर थोपे गये आठ वर्षीय युद्ध और पश्चिम के ३३ वर्षीय प्रतिबंधों के दौरान सफल रहा है अतः वह कभी भी ईरान की इस्लामी क्रांति के मूल्यों व आकांक्षाओं से विमुख नहीं होगा।समाचार समाप्त......166
16 जुलाई 2012 - 19:30
समाचार कोड: 329792
ईरान ने कहा है कि अमेरिका और ज़ायोनी शासन द्वारा तेहरान के विरुद्ध प्रयास परिणामहीन हैं...