15 जुलाई 2012 - 19:30

इस्लामी गणतंत्र ईरान की चीफ़ आफ आर्मी स्टाफ के उपाध्यक्ष ने कहा है कि क्षेत्र में अमरीकी उपस्थिति अधिक दिनों तक नहीं रहेगी.........

इस्लामी गणतंत्र ईरान की चीफ़ आफ आर्मी स्टाफ के उपाध्यक्ष ने कहा है कि क्षेत्र में अमरीकी उपस्थिति अधिक दिनों तक नहीं रहेगी।        मेजर जनरल सैयद मसऊद जज़ाएरी  ने एक साक्षात्कार में कहा कि शांतिपूर्ण परिस्थितियों और क्षेत्रीय जनता में सूझबूझ के दृष्टिगत अमरीका क्षेत्र में अधिक दिनों तक टिका नहीं रह सकता इसीलिए वह सदैव अपने पिटठू ज़ायोनी शासन तथा अन्य निर्भर क्षेत्रीय सरकारों द्वारा क्षेत्र में अशांति उत्पन्न करने का प्रयास करता रहता है। मेजर जनरल जज़ाएरी ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में स्थिति बेहतर उसी समय होगी जब अमरीका उसे छोड़ने पर विवश हो जाए। समाचार समाप्त.........166