इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति ने कहा है कि ईरान परस्पर लेनदेन विशेषकर पाकिस्तान के साथ लेनदेन में किसी सीमा में विश्वास नहीं रखता। राष्ट्रपति महमूद अहमदी नेजाद ने पाकिस्तान के राष्ट्रपति के विशेष दूत के साथ तेहरान में भेंट के दौरान इस बात का वर्णन करते हुए कि ईरान व पाकिस्तान दो पड़ोसी व भाई देश हैं तथा दोनों में सहयोगों में विस्तार की अपार संभावनाएं हैं, कहा कि ईरानी राष्ट्र पाकिस्तान के विकास को अपना विकास समझता है और अपने वैज्ञानिक अनुभवों व उपलब्धियों को पाकिस्तान को देने के लिए तैयार है। राष्ट्रपति ने कहा कि ईरान वस्तु के बदले वस्तु के लेनदेन को व्यापार का सबसे अच्छा मार्ग समझता है इसलिए वह पाकिस्तान के साथ इस शैली में व्यापार का स्वागत करता है। इस भेंट में पाकिस्तानी राष्ट्रपति के विशेष दूत ने भी इस बात का उल्लेख करते हुए कि पाकिस्तान, ईरान के साथ संबंध विस्तार को अपनी क्षेत्रीय नीतियों के अंतर्गत आगे बढ़ा रहा है, कहा कि पाकिस्तान ने ईरान के साथ संबंध विस्तार को क्षेत्रीय सहयोग में विस्तार की नीतियों में प्राथमिकता दे रखी है और वह सदैव अपने विकास में ईरान के सहयोग का आभारी रहेगा।समाचार समाप्त.........166
15 जुलाई 2012 - 19:30
समाचार कोड: 329530
इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति ने कहा है कि ईरान परस्पर लेनदेन विशेषकर पाकिस्तान के साथ लेनदेन में किसी सीमा में विश्वास नहीं रखता......