14 जुलाई 2012 - 19:30

ईरान के विदेश मंत्री ने इस्लामी जागरूकता के जारी सिलसिले को विमुख करने के लिए दुश्मनों के षड्यंत्रों के हवाले से ख़बरदार किया है۔۔۔۔۔۔۔

ईरान के विदेश मंत्री ने इस्लामी जागरूकता के जारी सिलसिले को विमुख करने के लिए दुश्मनों के षड्यंत्रों के हवाले से ख़बरदार किया है। अली अकबर सालेही ने आज तेहरान में लेबनान के मुसलमान उलेमा कौंसिल के प्रतिनिधिमंडल से भेंट में कहा कि दुश्मन इस प्रयास में है कि मतभेद वाली समस्याओं को हवा देकर क्षेत्रीय देशों में जारी इस्लामी जागरूकता को नुकसान पहुँचाए। विदेश मंत्री सालेही ने इस्लामी राष्ट्रो, देशों के बीच एकता की जरूरत और इस्लामी जगत के दुश्मनों से मुकाबले के लिए मुसलमान विद्वानों की होशियारी और उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर बल दिया और इन षड्यंत्रों को विफल करने के लिए विद्वानों के बीच अधिक से अधिक तालमेल को आवश्यक बताया है।समाचार समाप्त.......166