14 जुलाई 2012 - 19:30

बहरैनी सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों के घरों पर हमला कर उन्हें मारा पीटा.....

बहरैनी सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों के घरों पर हमला कर उन्हें मारा पीटा।प्रेस टीवी की रिपोर्ट के अनुसार बहरैनी सुरक्षा बलों ने देश के उत्तर क्षेत्र बिलादुल कदीम में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने वालों पर हमला कर उन्हें अतिक्रमण का निशाना बनाया और उन्हें मारा पीटा।शनिवार के दिन भी बहरैन में विशेषकर मनामह के उपनगरीय क्षेत्र के कई गांवों के युवा, सड़कों पर निकल आए और ऑले खलीफा परिवार के खिलाफ प्रदर्शन किए।बहरैनी सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को बनी जमराह गांव में हुए प्रदर्शनों को रोकने के लिए उन पर आँसू गैस के गोले दागे थे और प्लास्टिक गोलियां चलाईं थीं।उसी दिन सित्रह और देयह सहित अन्य बहरैनी क्षेत्रों में भी प्रदर्शन हुए थे। सित्रह और देयह क्षेत्रों के लोगों ने सऊदी अरब में प्रदर्शन करने के साथ एकता जताई थी।समाचार समाप्त.......166