11 जुलाई 2012 - 19:30

एमनेस्टी इंटरनेशनल ने बहरैन में मानवाधिकार संगठन के प्रमुख नबील रजब की रिहाई की मांग की है। नबील रजब को आले खलीफा ने एक बार रिहा करके दोबारा गिरफ्तार कर लिया है........

एमनेस्टी इंटरनेशनल ने बहरैन में मानवाधिकार संगठन के प्रमुख नबील रजब की रिहाई की मांग की है। नबील रजब को आले खलीफा ने एक बार रिहा करके दोबारा गिरफ्तार कर लिया है। एमनेस्टी इंटरनेशनल के बयान में आया है कि नबील रजब केवल बयान की स्वतंत्रता के अधिकार से लाभांवित होने के इल्ज़ाम में बंद कर दिया गया है।याद रहे ऑले खलीफा के पिठ्ठियों ने मानवाधिकार कमेटी के अध्यक्ष नबील रजब को फिर गिरफ्तार कर लिया था और ऑले खलीफा की अदालत ने उन्हें तीन महीने की सज़ा दी है। उधर जमीअते अल-विफ़ाक इस्लामी ने घोषणा की है कि ऑले खलीफा के सुरक्षा बलों के हाथों आठ प्रदर्शनकारियों जख़् होमी गए। जमीअत अल-विफ़ाक के अनुसार सित्रह में लोग ऑले खलीफा के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे कि ऑले खलीफा के नोकरों ने विभिन्न क्षेत्रों पर बर्बर हमले किए जिनमें आठ प्रदर्शनकारी घायल हो गए।समाचार समाप्त.......166