ईरान की संसद के स्पीकर डॉ. अली लारीजानी ने इस बात के महत्व पर बल देते हुए कि मक्का मुअज़्ज़मा कुरान के अवतीर्ण होने और इस्लामी विचारों की रोशनियों के फैलने का स्थान है इसलिए किसी भी चीज को ईरान और सऊदी अरब के संबंध में आड़े नहीं होना चाहिए। इरना की रिपोर्ट के अनुसार डॉक्टर लारीजानी ने आज तेहरान में अर्थव्यवस्था और हज नामक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि संभव है ईरान और सऊदी अरब के बीच कुछ मतभेद हों लेकिन मतभेद दोनों देशों की धार्मिक समस्याओं में बाधक नहीं बनना चाहिए।उन्होंने कहा कि ईरान के लिए सऊदी अरब से सम्बंध का महत्व अन्य देशों से कहीं बढ़कर है और मतभेद वाली समस्याओं को मुस्लिम राष्ट्रों के लाभ के लिए बातचीत से हल करना चाहिए।समाचार समाप्त......166
11 जुलाई 2012 - 19:30
समाचार कोड: 328736
ईरान की संसद के स्पीकर डॉ. अली लारीजानी ने इस बात के महत्व पर बल देते हुए कि मक्का मुअज़्ज़मा कुरान के अवतीर्ण होने और इस्लामी विचारों की रोशनियों के फैलने का स्थान है ۔۔۔۔۔۔۔۔۔۔۔۔