11 जुलाई 2012 - 19:30

इस्लामी गणतंत्र ईरान हर प्रकार के साइबर आक्रमण का मुक़ाबला करने में सक्षम है............

इस्लामी गणतंत्र ईरान हर प्रकार के साइबर आक्रमण का मुक़ाबला करने में सक्षम है। ईरान के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के उपाध्यक्ष अली हकीम जवादी ने युवा पत्रकार क्लब के सदस्यों के मध्य कहा कि साइबर टेक्नालाजी के क्षेत्र में  ईरान एसे स्थान पर पहुंच गया है कि हम हर प्रकार के साइबर आक्रमण को विफल बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि विश्व में हर दिन ७३० से अधिक साइबर वायरस तैयार करके इन्टरनेट पर डाल दिये जाते हैं। उन्होंने बताया कि यह वायरस कुछ विशेष गुटों द्वारा विशेष उद्देश्यों के अंतर्गत तैयार करके इन्टरनेट  पर डाले जाते हैं किंतु ईरान के साइबर विशेषज्ञ इन वायरस को रोकने की क्षमता रखते हैं। उन्होंने फ्लेम नामक वायरस के बारे में कहा कि ईरान के विशेषज्ञों ने इस खतरनाक वायरस का पता लगा कर प्रथम चरण में ही उसके प्रभावहीन बना दिया तथा सभी विभागों को इसके बारे में सूचित कर दिया। उन्होंने कहा कि ईरान प्रथम एसा देश है जिसने इस वायरस का पता लगाया और उसे समाप्त किया।समाचार समाप्त......166