10 जुलाई 2012 - 19:30

यमन की राजधानी सनआ में आज हुए आत्मघाती विस्फोट में कम से कम 22 लोग मारे गए हैं.....

यमन की राजधानी सनआ में आज हुए आत्मघाती विस्फोट में कम से कम 22 लोग मारे गए हैं। यमन के सुरक्षा सूत्रों ने बताया है कि आत्मघाती हमलावर ने पुलिस अकैडमी के बाहर खुद को विस्फोट से उड़ा दिया। विस्फोट में कम से कम 22 लोग मारे गए और दर्जनों अन्य घायल हुए।विस्फोट उस समय किया गया जब प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे पुलिस अधिकारी अकैडमी से बाहर आ रहे थे। पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि इस हमले में अल कायदा शामिल है।समाचार समाप्त.....166