ईरान के मापना कंपनी समूह का चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल इस्लामाबाद के दौरे पर है जहां उसने पाकिस्तान के जल एवं विद्युत मंत्री चौधरी अहमद मुख़तार से भेंट की। ईरानी प्रतिनिधिमंडल ने पाकिस्तान में तत्कालिक रूप से 1000 मेगावाट बिजली की क्षमता वाले बिजलीघर के निर्माण की अपनी तत्परता जताई है। प्रतिनिधिमंडल ने पाकिस्तान को वर्तमान ऊर्जा संकट से उबारने के लिए 25 मेगावाट के पावर प्लांट सप्लाई और स्थापित करने में भी रूचि दिखाई हैं। इस प्रतिनिधिमंडल की पाकिस्तानी विशेषज्ञों से भी भेंटवार्ताएं हो रही हैं। पाकिस्तान के केन्द्रीय मंत्री चौधरी अहमद मुख़तार ने कहा कि पाकिस्तान सरकार ईरान के इस सहयोग को बहुत महत्वपूर्ण समझती है और इस संदर्भ में हर आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने के लिए तैयार है।समाचार समाप्त.......166
10 जुलाई 2012 - 19:30
समाचार कोड: 328423
ईरान के मापना कंपनी समूह का चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल इस्लामाबाद के दौरे पर है जहां उसने पाकिस्तान के जल एवं विद्युत मंत्री चौधरी अहमद मुख़तार से भेंट की.......