10 जुलाई 2012 - 19:30

ईरानी राष्ट्रपति डाक्टर महमूद अहमदी नेजाद ने कहा है कि ईरान के पास विकास और खुशहाली के लिए सभी आवश्यक साधन व संभावनाएं हैं.....

ईरानी राष्ट्रपति डाक्टर महमूद अहमदी नेजाद ने कहा है कि ईरान के पास विकास और खुशहाली के लिए सभी आवश्यक साधन व संभावनाएं हैं।डाक्टर महमूद अहमदी नेजाद ने आज ज़नजान प्रांत में कई परियोजनाओं के उद्घाटन समारोह में कहा कि ईरानी राष्ट्र ने हमेशा साबित किया है कि वह देश के विकास से सम्बंधित निर्णयों को क्रियान्वित करने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है।डाक्टर महमूद अहमदी नेजाद ने ईरान की खुशहाली, उसे आबाद करने और सम्मान और विकास के रास्ते पर लगातार आगे बढ़ने की जरूरत पर बल देते हुए कहा कि ईरान आज दुनिया की सत्रहवीं बड़ी आर्थिक शक्ति बन चुका है और अगले दो सालों के दौरान वह दुनिया की पनद्रहवीं बड़ी ताकत बन जाएगा।राष्ट्रपति ने कुछ शक्तियों द्वारा ईरान के विकास और प्रगति की राह में रोड़े खड़े किये जाने की ओर संकेत करते हुए कहा कि ईरानी राष्ट्र ने अपनी क्षमताओं और सम्भावनाओं का लाभ उठाकर नई तकनीकों के बारे में अब तक बड़े कदम उठाने में सफलता हासिल की है। और भगवान की कृपा से विकास की ओर हमारे कदम यूँ ही बढ़ते रहेगें।समाचार समाप्त.......166