इस्लामी क्रांति के सुप्रीम लीडर हज़रत आयतुल्लाहिल उज़्मा सैयद अली ख़ामेनई ने इस्लामी जागरूकता के महान आंदोलन में महिलाओं की भूमिका को अभूतपूर्व बताया है। आज इस्लामी दुनिया की एक हजार से अधिक विद्धवान और विचारक महिलाओं ने इस्लामी क्रांति के सुप्रीम लीडर से मुलाकात की। इस्लामी क्रांति के सुप्रीम लीडर ने इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए इस्लामी जागरूकता के महान आंदोलन में महिलाओं की भूमिका को बेनज़ीर व अभूतपूर्व बताया और इस्लामी क्रांति की सफलता और इस क्रम में ईरानी महिलाओं की उपस्थिति के शुभ अनुभव की ओर संकेत करते हुए बल दिया कि इस्लामी जागरूकता के शुभ आंदोलन में महिलाओं की उपस्थिति में विस्तार और उसकी निरंतरता से निस्संदेह मुस्लिम राष्ट्र को बहुत कुछ हासिल होगा।इस्लामी क्रांति के सुप्रीम लीडर ने तेहरान में आयोजित होने वाली महिलाएं और इस्लामी जागरूकता विश्व सम्मेलन में दुनिया के पचास देशों की मुसलमान और बुद्धिजीवी महिलाओं की सभा को इस्लामी जगत की महिलाओं को एक दूसरे को बेहतर रूप से पहचानने का महत्वपूर्ण अवसर बताया और कहा कि सम्मेलन में प्राप्त होने वाली जानकारियाँ, मुसलमान महिलाओं की पहचान के लिए एक प्रभावी कदम हैं जिनसे भविष्य में लाभ उठाना चाहिए।समाचार समाप्त......166
10 जुलाई 2012 - 19:30
समाचार कोड: 328405
इस्लामी क्रांति के सुप्रीम लीडर हज़रत आयतुल्लाहिल उज़्मा सैयद अली ख़ामेनई ने इस्लामी जागरूकता के महान आंदोलन में महिलाओं की भूमिका को अभूतपूर्व बताया है.....