सीरिया के समर्थन के बारे में रूसी पक्ष के खिलाफ अमेरिका और उसके पश्चिमी तथा अरबी मित्रों की भारी आलोचनाओं के बावजूद मास्को ने सीरिया का समर्थन करते हुए सीरिया संकट को बातचीत से हल करने पर जोर देते हुए सीरिया के साथ किए गए अपने समझौते पर बाकी रहने की ताकीद की है। इस सिलसिले में सेना और तकनीकी सहयोग एजेंसी के उप प्रमुख ने यह घोषणा करते हुए कि मास्को और सीरिया के बीच आधुनिक हथियारों की बिक्री के बारे में जो समझौता सम्पन्न हुआ है रूस उसका प्रतिबद्ध है लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि मास्को सीरिया में हालात बेहतर होने तक आधुनिक हथियारों की बिक्री के बारे में किसी नए समझौते पर हस्ताक्षर नहीं करेगा।समाचार समाप्त.......166
9 जुलाई 2012 - 19:30
समाचार कोड: 328271
मास्को ने सीरिया का समर्थन करते हुए सीरिया संकट को बातचीत से हल करने पर जोर देते हुए सीरिया के साथ किए गए अपने समझौते पर बाकी रहने की ताकीद की है।