9 जुलाई 2012 - 19:30

ईरान के विदेश मंत्री अली अकबर सालेही ने ताकीद की है कि तेहरान सीरिया संकट के समाधान के लिए अरब लीग और संयुक्त राष्ट्र के संयुक्त प्रतिनिधि कूफ़ी अन्नान के प्रस्ताव का समर्थन करता है....

ईरान के विदेश मंत्री अली अकबर सालेही ने ताकीद की है कि तेहरान सीरिया संकट के समाधान के लिए अरब लीग और संयुक्त राष्ट्र के संयुक्त प्रतिनिधि कूफ़ी अन्नान के प्रस्ताव का समर्थन करता है।इरना रिपोर्ट के अनुसार अली अकबर सालेही ने तेहरान में कूफ़ी अन्नान से भेंट में इस बात पर बल दिया कि कुछ देश, कूफ़ी अन्नान द्वारा दिए गए प्रस्ताव से परेशान हैं।कूफ़ी अन्नान ने भी आज ईरानी विदेश मंत्री अली अकबर सालेही के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में सीरिया के संकट के समाधान के लिए ईरान की भूमिका के महत्व और अमेरिका की ओर से ईरान की भूमिका अदा किये जाने के विरोध के बारे में पूछे गये एक सवाल के जवाब में कहा कि ईरान ने सीरिया के संकट के समाधान के लिए हमेशा सकारात्मक भूमिका निभाई है। कूफ़ी अन्नान ने सीरिया में राजनीतिक दलों के बीच वार्ता जारी रहने पर बल देते हुए उम्मीद जताई कि ईरान सीरिया संकट के समाधान के लिए अपनी प्रमुख भूमिका जारी रखेगा।उल्लेखनीय है कि सीरिया के लिए अरब लीग और संयुक्त राष्ट्र के संयुक्त प्रतिनिधि कूफ़ी अन्नान कल तेहरान पहुंचे थे।समाचार समाप्त.......166