9 जुलाई 2012 - 19:30

ईरान की संसद के उप सभापति मोहम्मद हसन अबूतुराबी फर्द ने मध्य पूर्व में विदेशियों की उपस्थिति और हस्तक्षेप को इस क्षेत्र में अशांति का कारण बताया है......

ईरान की संसद के उप सभापति मोहम्मद हसन अबूतुराबी फर्द ने मध्य पूर्व में विदेशियों की उपस्थिति और हस्तक्षेप को इस क्षेत्र में अशांति का कारण बताया है।इरना की रिपोर्ट के अनुसार मोहम्मद हसन अबूतुराबी फ़र्द ने तेहरान में एक सम्मेलन में कहा कि मध्य पूर्व और एशिया में विदेशी हस्तक्षेप हमेशा एशिया के लिए एक बड़ा संकट रहा है।अबू तुराबी फर्द ने कहा कि ईरान इस क्षेत्र में स्थित देशों की जनता की रक्षा करने के लिए अपनी सभी सम्भावनाओं को उपयोग कर रहा है और बहरैन, मिस्र, लीबिया, सीरिया, इराक और अफगानिस्तान की जनता को अपनी तकदीर का फैसला दूसरे देशों की हस्तक्षेप के बिना ही करना चाहिए।समाचार समाप्त.......166