महिलाएं और इस्लामी जागरूकता विश्व सम्मेलन के उदघाटन समारोह में राष्ट्रपति डाक्टर महमूद अहमदीनेजाद ने भाषण देते हुए कहा कि साम्राज्यवादी देश झूठे नारों द्वारा राष्ट्रों की सम्पतियों की लूट मार करते हैं।इरना की रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्रपति ने तेहरान में महिलाए और इस्लामी जागरूकता विश्व सम्मेलन के उदघाटन समारोह में यह बताते हुए कि गुलामी के दौर में अत्याचार बहुत स्पष्ट था, कहा कि साम्राज्यों ने मानवाधिकार, संयुक्त स्वतंत्रता और रक्षा, बेहतर जीवन स्तर के वादों और महान आर्थिक और राजनीतिक विकास और प्रगति के नारों द्वारा राष्ट्रों को बहुत धोखा दिया है ताकि उनकी सम्पतियों को लूट सकें।राष्ट्रपति ने यह बताते हुए कि इंसान को एक महान जीवन के लिए बनाया गया है लेकिन अभी तक यह लक्ष्य पूरा नहीं हो सका है, कहा कि इसमें शक नहीं कि आज मनुष्य पर ऐसा अत्याचार किया जा रहा है कि इतिहास में उसकी मिसाल नहीं मिलती है।उल्लेखनीय है कि तेहरान में आज सुबह महिला और इस्लामी जागरूकता विश्व सम्मेलन शुरू हुआ जिसमें राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और वैज्ञानिक क्षेत्रों में सक्रिय एक हजार पांच सौ ईरानी और विदेशी महिलाओं ने हिस्सा लिया है।समाचार समाप्त.......166
9 जुलाई 2012 - 19:30
समाचार कोड: 328258
महिलाएं और इस्लामी जागरूकता विश्व सम्मेलन के उदघाटन समारोह में राष्ट्रपति डाक्टर महमूद अहमदीनेजाद ने भाषण देते हुए कहा कि साम्राज्यवादी देश झूठे नारों द्वारा राष्ट्रों की सम्पतियों की लूट मार करते हैं .........